Idle Wasteland एक क्लिकर है। खेल को लोकप्रिय बनाने वाला हर एक तत्व इसमें मौजूद है। इतना ही नहीं,खेल में आरपीजी तत्व जोड कर इसे नवीनतम बनाया गया है एवं इसमें एक विनाश की कहानी है जोकि काफी अनोखी नहीं है पर खेल की सरलता के साथ इसका ताल-मेल सही बैठता है।
इस खेल में आपको 'शाद्वल' की खोज कर रहे परमाणु सर्वनाश के उत्तरजीवी को नियंत्रित करना है। शाद्वल, मानवता में बचा हुआ अंतिम केंद्र है। आपका नायक स्वचालित रूप से खेल के अलग स्तरों में आगे बढता है और केवल दुश्मन से लड़ने के लिए ही रुकता है (वह स्वचालित रूप से हमला भी करता है)। हर हमले में उसे बल की ज़रूरत पड़ेगी और यहाँ आपकी जिम्मेदारी यह है कि उसके बल बार को तेज़ी से भरने के लिए आपको उसे रिचार्ज करने के लिए स्क्रीन पर क्लिक करना होगा।
दुश्मन का सर्वनाश करने पर आपको अनुभव और सिक्के मिलेंगे। इनका इस्तेमाल आप किरदार के अलग फिचर्स को अपग्रेड करने के लिए कर सकते हैं एवं आप तेज़ी से एवं पूरे बल से आक्रमण कर पाएंगे, हार मानने से पहले बल बार के चार्जिंग समय को घटाएं या अधिक हमलों का सामना करें।
Idle Wasteland एक खेल है जो पारंपरिक क्लिकर गेमप्ले को अधिक क्रियाशील खेल में बदलता है। जिसे भी फॉलआउट सागा या मेट्रो जैसे खेलों को खेलना पसंद हैं उन्हें यह खेल बेशक पसंद आएगा।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Idle Wasteland के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी